Sunday, August 16, 2026
HomeBiharस्वतंत्रता सेनानी की मनाई गई 17 वीं पुण्यतिथि

स्वतंत्रता सेनानी की मनाई गई 17 वीं पुण्यतिथि


बेलागंज। नगर प्रखंड हसनपुर निवासी और प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी बाबू नन्द किशोर सिंह 17वीं पुण्यतिथि रविवार को चाकन्द पोस्ट आफिस परिसर में समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में शामिल परिजनों और क्षेत्र के गण्यमान्यों ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर वक्ताओं ने बाबू नन्द किशोर सिंह की जीवन चरित्र का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने देश की आजादी में अमूल्य योगदान किया था।1942में महात्मा गांधी के आह्वान पर अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बेलागंज अग्रवाल हाईस्कूल के विद्यार्थी रहे बाबू नन्द किशोर सिंह छात्र जीवन के दौरान नेयामतपुर आश्रम के संस्थापक क्षेत्र के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और किसान नेता पंडित यदुनंदन शर्मा के संपर्क में आए और अपनी पढ़ाई छोड़कर देश की आजादी के लिए जुट गए।1942में अपने साथियों के साथ चाकन्द रेलवे स्टेशन में आग लगा दी।इस मामले में उन्हें अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया और गया सेंट्रल जेल भेज दिया था। कार्यक्रम में अवधेश कुमार सिंह,प्रोफेसर मिथिलेश्वर सिंह,पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार सोलंकी, छात्र नेता नितिन कुमार,प्रणव कुमार सिंह, पूर्व मुखिया जगदीश प्रसाद सिंह,पंचायत  समिति सदस्य दिग्विजय सिंह सोलंकी,रामकृत प्रसाद सिंह, डॉ श्याम मनोहर गोस्वामी, शिशुपाल सिंह, गणपति इंटरप्राइजेज के सत्यप्रकाश सिंह, राजेश कुमार सिंह, कुमार धीरेन्द्र,वसीम अंसारी, धर्मेंद्र कुमार सिंह, नन्हकू यादव,शमशाद आलम सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण शामिल थे।

Most Popular

error: Content is protected !!