Sunday, August 16, 2026
HomeBiharस्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों ने बिखेरी देशभक्ति की छटा, अधिकारियों ने...

स्वतंत्रता दिवस पर स्कूली बच्चों ने बिखेरी देशभक्ति की छटा, अधिकारियों ने किया ध्वजारोहण

बेलागंज।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बेलागंज और चाकंद क्षेत्र में शनिवार को जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने देशभक्ति की छटा बिखेरी। सरकारी कार्यालयों, थानों, पंचायत भवनों और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। रामेश्वर प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य मो. अबरार आलम ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम, देश के वीर जवानों और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। नागालाल अग्रवाल मध्य विद्यालय एवं एम डब्ल्यू मिशन स्कूल में भी विद्यार्थियों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को देशप्रेम का संदेश दिया। बेलागंज प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख कांति देवी, थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय कुमार, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ रागनी कुमारी, भारत यूथ एजुकेशन ट्रस्ट कार्यालय में सचिव मो वसीम अंसारी ने ध्वजारोहण किया। चाकंद थाना में थानाध्यक्ष शिवम कुमार, पाई बिगहा थाना में उमेश राम तथा मेन थाना में उज्ज्वल कुमार ने तिरंगा फहराया। ऐतिहासिक नेयामतपुर आश्रम और शहबाजपुर आंदोलन सभागार में आश्रम ट्रस्ट के संयोजक रविशंकर कुमार ने ध्वजारोहण किया। आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधान शिक्षक एस. नेयाजउद्दीन, एम डब्ल्यू मिशन स्कूल में प्रिंसिपल मो एमाद आलम, आंगनवाड़ी रेवाड़ा पश्चिमी में शबाना प्रवीण ने सहित विभिन्न पंचायत भवनों में भी तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रमों में शिक्षक, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Most Popular

error: Content is protected !!