Tuesday, October 13, 2026
HomeBiharअवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग के आवेदन पर मामला दर्ज

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, खनन विभाग के आवेदन पर मामला दर्ज


बेलागंज।चाकंद थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के भीखनपुर गांव के समीप से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध बालू के कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया। चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भीखनपुर गांव के पास से अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई। थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त ट्रैक्टर के संबंध में खनन विभाग को सूचना दी गई। खनन विभाग की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में अग्रेतर कार्रवाई कर रही है तथा अवैध बालू परिवहन में संलिप्त लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!