Sunday, August 9, 2026
HomeBiharशराब पीने के आरोप में तीन गिरफ्तार, वारंटी भी पुलिस के हत्थे...

शराब पीने के आरोप में तीन गिरफ्तार, वारंटी भी पुलिस के हत्थे चढ़ा

बेलागंज। बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत शराब के सेवन और कारोबार पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बेलागंज थाना की पुलिस तीन युवकों को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं, वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर लंबित मामलों के अनुसंधान और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में लगातार गश्त और जांच अभियान चला रही है। इसी क्रम में शराब के सेवन के आरोप में अभिमन्यु कुमार, पिता प्रदीप कुमार सिंह, ग्राम नंदू बिगहा, राजू, पिता मुंद्रिका दास, ग्राम शेखपुरा तथा गौरव कुमार, पिता विनय कुमार सिंह, ग्राम डरवां को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार तीनों को शराब सेवन के आरोप में कार्रवाई करते हुए थाना लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसके अलावा न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कुरीसराय गांव निवासी शियाराम यादव, पिता परमेश्वर यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस लंबे समय से वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस को शियाराम यादव की गिरफ्तारी में सफलता मिली। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Most Popular

error: Content is protected !!