गयाजी।जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र में हुए एक दिव्यांग व्यक्ति की हत्या के मामले को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह घंटे के अंदर मामले का सफल अनुदान कर लिया है। पुलिस ने घटना के मास्टर माइंड सहित एक महिला और चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने कहा कि बुधवार को इमामगंज थाना की पुलिस को सूचना मिली कि कुंजेसर गांव में एक दिव्यांग युवक की हत्या कर दी गई है। सूचना के बाद इमामगंज थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए गया भेजा और तकनीकी एवं एफएसएल की टीम को साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर भेजा गया। जिसके उपरांत इमामगंज थाना में कांड संख्या 264/26 दर्ज करते हुए मामले के अनुसंधान के लिए ग्रामीण एसपी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने थानाध्यक्ष इमामगंज एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ तकनीकी विभाग के अधिकारियों को शामिल कर अनुसंधान शुरू किया गया। विशेष टीम के द्वारा एफआईआर दर्ज होने के महज छः घंटे के अंदर में हत्या के घटना में संलिप्त चार अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन जब्त किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जयसवाल ने बताया कि हत्या का मास्टर माइंड मृतक की पत्नी है। जिसका नाजायज संबंध रानीगंज गिलनपर निवासी राजा आलम उर्फ बुगलु से था। नाजायज संबंध का विरोध करना मृतक के हत्या का कारण बना। मृतक की पत्नी और राजा आलम ने अपने दिन अन्य साथी रोहित कुमार और मो मुन्ना के साथ मिलकर गला दबाकर घटना का अंजाम दिया। ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरफ्तार मृतक की पत्नी और राजा आलम पर पहले से भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं और कई बार जेल जा चुका है।
