खिजरसराय। नीमचक बथानी अनुमंडल मुख्यालय, खिजरसराय में गुरुवार को अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) केशव आनंद ने की।
बैठक में राशन कार्ड निर्माण, पेयजल सहित आमजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। एसडीएम केशव आनंद ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भी स्थानीय समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया गया।
बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
