बेलागंज।बेलागंज के प्राणपुर गांव के समीप संचालित बर्फ फैक्टरी के समीप से रात के अंधेरे में एक बाईक की चोरी अपराधियों ने कर लिया। बाईक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। पीड़ित वाहन मालिक ने बेलागंज थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बेलागंज थाना क्षेत्र के बेलाडीह गांव निवासी दीपक कुमार ने बेलागंज थाना में दिए आवेदन में उल्लेख किया है प्रतिदिन की भांति बुधवार की रात प्राणपुर गांव के समीप अपने बर्फ फैक्टरी के पास अपना बाईक संख्या बीआर 02 एस – 6692 को खड़ा कर फैक्टरी के अंदर सोने चला गया। सुबह जब बाहर निकला तो बाईक गायब था। पीड़ित दीपक कुमार ने बताया कि चोरी की घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। घटना के संबंध में बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मामला दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
