वजीरगंज।बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है। गया से लेकर वजीरगंज प्रखंड तक भाजपा-जदयू कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की और सम्राट चौधरी को बधाई दी।
वजीरगंज में तरवां पंचायत की सरपंच सुमित्रा देवी , जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष सह शिक्षा प्रेमी क्रांतिवीर कुमार , प्रखंड अध्यक्ष मो॰ आरिफ हुसैन सहित जदयू और भाजपा के कई नेता इस जश्न में शामिल हुए। सरपंच सुमित्रा देवी ने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में गांव-गांव तक विकास की गंगा बहेगी।उन्होंने कहा कि “वे जमीनी नेता हैं। उनके मुख्यमंत्री बनने से महिला, किसान और युवाओं की उम्मीदें पूरी होंगी,”
मो॰ आरिफ हुसैन एवं क्रांतिवीर कुमार ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में सुशासन का जो मॉडल दिया है, सम्राट चौधरी उसे नई ऊंचाई देंगे। जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष क्रांतिवीर कुमार ने भरोसा जताया कि शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े फैसले होंगेr
गया में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ॰ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि यह बिहार के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। सम्राट चौधरी अनुभवी, कर्मठ और जनहित के प्रति समर्पित नेता हैं। उनके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।
डॉ॰ मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में प्रगति के नए शिखर को प्राप्त करेगा।
इस अवसर पर मदन साव ,विजय भारती , सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने सम्राट चौधरी के उज्ज्वल नेतृत्व की कामना करते हुए बिहार के समग्र विकास का संकल्प लिया।
इस मौके पर वजीरगंज मेँ युवा जिलाध्यक्ष सतीश पटेल उर्फ रमाकांत जी सह उपप्रमुख नगर प्रखंड गया, जद(यू.) जिलाध्यक्ष ई. अजय कुशवाहा जी , जद(यू.) प्रखंडअध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष जद(यू.) रंजीत पांडे, जदयू जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल, जद(यू.) महिला युवा नेता ज्योति दांगी, जद(यू.) उद्योग जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अरविंद लोहानी,जद(यू.) उपाध्यक्ष विकास कुमार सह सरपंच प्रतिनिधि अमैंठी, तथा युवा जद(यू.) के समस्त कार्यकर्ता ने दी बधाई नये मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी है|

