Monday, May 4, 2026
HomeBiharशादी में जा रही महिलाओं का पीछा करके गहना लूटा, पिस्टल से...

शादी में जा रही महिलाओं का पीछा करके गहना लूटा, पिस्टल से की फायरिंग

औरंगाबाद।पिस्टल की नोक पर एक दंपति से लाखों रुपये के जेवर छिनतई का मामला सामने आया है. मामला मदनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर दधपी मोड़ के पास की है. जहां बाइक सवार पति-पत्नी शादी समारोह में थाना क्षेत्र के ही मनिका जा रहे थे. इस दौरान बाइक से दो अपराधी औरंगाबाद से पिछा करते गए और ज्योही दधपी मोड़ के पास पहुंचे.

अपराधियों ने दो राउंड गोलियां भी फायरिंग की

अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर पहले बाइक रुकवाया और फिर महिला की सोने-चांदी की सारे ज़ेवर छिनतई कर लिया तथा दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने दो राउंड गोलियां फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. जानकारी के अनुसार,  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंडा गांव निवासी जनार्दन सिंह अपनी पत्नी के साथ मनिका शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे. इसी दौरान अपरधियों ने अपने मंसूबों को अंजाम दिया.

गिरफ्तारी के लिए CCTV कैमरे की मदद ली जा रही

पीड़िता ममता देवी के अनुसार, इस घटना में 5 लाख रुपये से अधिक का जेवर लेकर अपराधी फरार हो गए. सूचना पर मदनपुर एसडीपीओ चंदन कुमार और थानाध्यक्ष राजेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है. जल्द ही बाइक सवार अपराधी पकड़े जाएंगे

Most Popular

error: Content is protected !!