Monday, May 4, 2026
HomeBiharअर्जक संघ का राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर बोधगया में समीक्षा बैठक 21

अर्जक संघ का राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर बोधगया में समीक्षा बैठक 21

वजीरगंज।देश का सबसे बड़ा मानववादी संगठन अर्जक संघ का राष्ट्रीय समिति की बैठक आगामी 21 और 22 फरवरी को बोधगया के बकरौर में होगा।
उक्त जानकारी देते हुए अर्जक संघ सांस्कृतिक समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र पथिक एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिवनंदन प्रभाकर ने बताया कि अर्जक संघ का राष्ट्रीय सम्मेलन आगामी 4 और 5 अप्रैल को बकरौर में संभावित है। इसी की तैयारी और समीक्षा को लेकर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो शिवकुमार भारती समेत समिति के अन्य पदाधिकारी और सदस्य 21 फरवरी को बोधगया आ रहे हैं।
श्री पथिक ने बताया कि समिति की बैठक में देश भर में पिछड़े दलित के साथ हो रहे सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक और शैक्षणिक अन्याय पर भी विचार किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारी को लेकर स्थानीय स्तर पर अर्जक नेता कमलेश कुमार वर्मा की भूमिका भी अहम होगी।

Most Popular

error: Content is protected !!