Wednesday, April 15, 2026
HomeBiharबिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सम्राट...

बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सम्राट चौधरी जी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर मनीष मिश्रा ने दिए बधाई

बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री सम्राट चौधरी जी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखा गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की तथा श्री सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि यह बिहार के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण है। श्री सम्राट चौधरी जी एक अनुभवी, कर्मठ और जनहित के प्रति समर्पित नेता हैं। उनके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही गरीब, किसान, मजदूर, युवाओं और समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रही है।डॉ. मिश्रा ने विश्वास व्यक्त किया कि सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार में विकास की गति और तेज होगी तथा राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार निश्चित रूप से प्रगति के नए शिखर को प्राप्त करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह गर्व का विषय है कि पार्टी के समर्पित नेता को राज्य की बागडोर संभालने का अवसर मिला है। यह केवल पार्टी के लिए ही नहीं बल्कि पूरे बिहार के लिए एक नई उम्मीद और नई दिशा का प्रतीक है।इस अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्री सम्राट चौधरी जी के उज्ज्वल नेतृत्व की कामना करते हुए बिहार के समग्र विकास और जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।आज के कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेता राणा रंजीत सिंह,विजय प्रसाद उर्फ काला नाग,संतोष ठाकुर, गोपाल प्रसाद यादव,दीपक पाण्डेय,कमल बारीक,राजीव कुमार सिन्हा,सुनील रविदास,दारा रविदास प्रदीप कुमार,शेखर कुमार,महेश यादव, बबलू गुप्ता,अनिल बुलाकी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया।

Most Popular

error: Content is protected !!