Tuesday, April 14, 2026
HomeBiharआग से कटहरी निवासी तीन किसानों के दस बीघा से ज्यादा गेहूं...

आग से कटहरी निवासी तीन किसानों के दस बीघा से ज्यादा गेहूं जला, लाखों का नुकसान

बेलागंज। मंगलवार को चाकंद थाना क्षेत्र के कटहरी निवासी तीन किसानों के खेतों में लगे गेहूं के फसल में अचानक आग लग गई। जिसमें लगभग दस बीघा गेहूं का फसल जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीण मो0 मुंतशिर ने बताया कि गांव के मोहम्मद मंसूर आलम, मोहम्मद अनवार मियां एवं मोहम्मद तस्वुर के खेतों में लगे गेहूं का फसल जलकर राख हो गया। सूचना के बाद ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। जबतक ग्रामीण आग पर काबू पाते तीन किसानों के दस बीघा के लगभग गेहूं का फसल जलकर राख हो गया। जिससे तीन किसानों के लाखों का नुकसान हुआ है। ग्रामीण मोहम्मद मुंतशिर ने जिला प्रशासन से पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

Most Popular

error: Content is protected !!