Tuesday, March 3, 2026
HomeBiharअपने हक एवं अधिकार के लिये नंदवंशी चेतना मंच के सदस्य जाएंगे...

अपने हक एवं अधिकार के लिये नंदवंशी चेतना मंच के सदस्य जाएंगे पटना

नाई अधिकार महासम्मेलन में  वजीरगंज से 500 नंदवंशी परिवार लेंगे भाग

वजीरगंज।आगामी 2 अगस्त को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित नाई अधिकार महासम्मेलन में वजीरगंज प्रखंड से 500 नन्दवंशी चेतना मंच के सदस्य भाग लेने पहुंचेंगे |
गुरुवार को नंदवंशी चेतना मंच के प्रखंड अध्यक्ष मनोज नंदवंशी उर्फ विद्या सागर के देखरेख में पंचायत अध्यक्षों के साथ एक बैठक आयोजित कर नाई अधिकार महासम्मेलन में भाग लेने की रणनीति तैयार की गई | मंच के प्रखंड अध्यक्ष मनोज नंदवंशी ने बताया कि पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित नाई महासम्मेलन में वजीरगंज प्रखंड से 500 से भी अधिक नंदवंशी परिवार भाग लेंगे | बैठक में सभी पंचायतों से पंचायत अध्यक्ष के देखरेख में सुरक्षित वाहन से महासम्मेलन में पहुंचने की रणनीति तैयार की गई | नाई अधिकार महासम्मेलन के मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी प्रसाद यादव से राजनीति में नाई समाज की भागीदारी के साथ हक और अधिकार पर विचार विमर्श किय़ा जाएगा |
इस मौके पर नंदवंशी चेतना मंच के जिला उपाध्यक्ष मिथलेश नंदवंशी  ,अनिल नंदवंशी ,पंचायत अध्यक्ष राजेश नंदवंशी ,धर्मेंद्र नंदवंशी ,मंटू नंदवंशी,चुन्नू नंदवंशी  सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!