गयाजी।जिला प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश सिन्हा एवं सचिव दीपक तिवारी के नेतृत्व में जिले के नवपदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता जी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी श्री गौरव राज जी तथा ए.सी.पी. मिस तरन्नुम खानम जी से मिलकर उन्हें अंगवस्त्र मोमेंटो विष्णु चरण चिह्न व बुके भेंट कर उन तीनों पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा निजी विद्यालयों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया तथा सहयोग की अपेक्षा की साथ ही एसोसिएशन की ओर से कार्यालय को भी हर संभव सहयोग करने का वचन दिया। उक्त शिष्टमंडल में जिलाध्यक्ष व सचिव के अलावा कोषाध्यक्ष आरफिन सैफी, संरक्षक प्रिय रंजन डायर साहब, अजीत कुमार सिन्हा, अरविन्द कुमार सिन्हा, धीरेन्द्र कुमार, अरशद अंसारी, विकास कुमार, सुमन भारती, निशांत राज,अफाक आलम,सौरभ झा, विमलेश जी तथा शेरघाटी अनुमंडल अध्यक्ष बिरेंद्र पाठक, प्रेम प्रकाश मिश्रा, तुलसी प्रसाद तथा कमलेश प्रसाद के अलावा कई अन्य लोग मौजूद रहे। इस स्वागत कार्यक्रम में सहयोग के लिए कार्यालय सहायक संतोष कुमार जी तथा रामाशीष बाबू को भी एसोसिएशन के तरफ से कोटि कोटि धन्यवाद।












