बेलागंज।बकरीद पर्व को लेकर गुरुवार को चाकंद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष अवध किशोर की अध्यक्षता में आयोजित की गई | बैठक में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया | इस बैठक में बकरीद पर्व को लेकर जहां चर्चा की गयी, वहीं अन्य विषयों पर भी चर्चा की गयी| स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं सहित अन्य विषयों की जानकारी पुलिस को दी| उन्होंने ने बताया कि क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्त की जा रही है| किसी भी तरह की घटना पर थाना को तत्काल सूचना दें,जिस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी | इस मौके जिला शांति समिति सदस्य नागेंद्र सिंह ,अनुमंडल शांति समिति सदस्य मो0 वसीम अंसारी, युवा नेता मुंतशिर अहमद,बीस सूत्री सदस्य नगर प्रखंड शिव पूजन सिंह, युवा नेता मो0 हफीज सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य मौजूद थे।