Monday, September 21, 2026
HomeBiharकुरीसराय में दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प में साथ लोग...

कुरीसराय में दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प में साथ लोग गिरफ्तार




दोनों पक्षों के द्वारा अलग अलग प्राथमिकी बेलागंज थाना में दर्ज।

पुलिस घटनास्थल पर कर रही हैं कैंप।

बेलागंज।मंगलवार की देर शाम बेलागंज के कुरी सराय और समसपुर गांव के लोगों के बीच क्रिकेट खेलने के दौरान हुए झगड़े के बाद हिंसक झपड़ के मामले में पुलिस ने साथ लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पक्ष के लोगों द्वारा अलग अलग दो प्राथमिकी बेलागंज थाना में दर्ज की गई है। मंगलवार की देर शाम क्रिकेट खेलने के दौरान दो गांव के बच्चों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद मामला बढ़ा और दोनों पक्ष से रोड़ेबाजी शुरू हो गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना के बाद बेलागंज थाना प्रभारी धनंजय कुमार और अंचलाधिकारी गजानन मेहता सुरक्षा बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। सूचना के बाद जिले के वरीय पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंच दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराया। बुधवार की सुबह दोनों पक्षों के ओर से अलग अलग प्राथमिकी बेलागंज थाना में दर्ज हुई। जिसके बाद पुलिस ने सात नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस ने कुरी सराय गांव से जयशंकर कुमार और रविशंकर कुमार दोनों पिता सियाराम यादव, उमेश कुमार उर्फ भूतुष, पिता टायर यादव उर्फ बृजभान यादव। वहीं समसपुर गांव से मो फैयाज खान पिता मो शहजाद खान, मो सद्दाम खान पिता मो वहाब खान, मो अयान खान पिता मो शहजाद खान, मो शेरू इसराफिल खान पिता मो अहमद खान, ग्राम कठिनपाड़ा, थाना पुरूलिया, जिला पुरूलिया, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया गया है। जिसे बुधवार को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि फिर से विवाद न बढ़े या कोई अप्रिय घटना न हो इसके मद्देनजर घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!