बेलागंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में एक किसान के घर में घुसकर काफी मात्रा में अनाज की चोरी किए जाने का आरोपी को बेलागंज थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पिछले ग्यारह सालों से फरार चल रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी एक किसान ने बेलागंज थाना में लिखित आवेदन देकर कुछ लोगों पर मामला दर्ज कराई थी। वादी ने बताया कि जब मैं अपने परिवार के साथ अपने घर में सो रहा था, उसी दौरान कुछ लोग मेरे घर में घुसकर घर में रखे व्यापक पैमाने पर अनाज मसूर, चना, धनिया सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। वादी के द्वारा दिए गए आवेदन पर मामले में बेलागंज थाना कांड संख्या 78/15 दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। उक्त मामले में पूर्व में भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
