Monday, July 27, 2026
HomeBiharचाकंद बाजार में पुलिस की छापेमारी, घर से 3.330 लीटर अंग्रेजी शराब...

चाकंद बाजार में पुलिस की छापेमारी, घर से 3.330 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद


बेलागंज। चाकंद थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के चाकंद बाजार स्थित पटवा टोली में छापेमारी कर करीब 3.330 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित मौके से फरार होने में सफल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि पटवा टोली निवासी बुटेल के घर में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब रखी गई है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से करीब 3.330 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई। लेकिन पुलिस की भनक लगते ही आरोपित बुटेल मौके से फरार हो गया। चाकंद थाना पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है तथा फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में उत्पाद एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अवैध धंधे में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Most Popular

error: Content is protected !!