Monday, July 27, 2026
HomeBiharबेलागंज थाना क्षेत्र में दो जगहों पर छापेमारी कर एक सौ नब्बे...

बेलागंज थाना क्षेत्र में दो जगहों पर छापेमारी कर एक सौ नब्बे लीटर देशी महुआ शराब बरामद। दो गिरफ्तार, एक बाईक जब्त।

बेलागंज।बेलागंज थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को दो अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर लगभग एक सौ नब्बे लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया है। वहीं दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए एक मोटरसाइकिल जब्त किया है। घटना के संबंध में बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारी राजन कुमार और राजू कुमार ने दो अलग अलग जगहों पर छापेमारी किया। जहां थाना क्षेत्र के तेल बिगहा और दल्ली बिगहा से छापेमारी कर लगभग एक सौ नब्बे लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया और दो कारोबारियों को गिरफ्तार करते हुए एक मोटरसाइकिल जब्त किया है। इस संबंध में बिहार मद्द निषेध अधिनियम के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज कर अग्रतर कार्रवाई  की जा रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!