बेलागंज।आगामी 2 अगस्त को गया शहर के हरिदास सेमिनरी स्कूल में आयोजित होने वाली विजय उत्सव महा सम्मेलन की तैयारी और भागीदारी को लेकर रविवार को बेलागंज में ग्रामीण चिकित्सकों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता ग्रामीण चिकित्सक सेवा समन्वय समिति के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू कुमार ने किया। बैठक के दौरान 2 अगस्त को गया में आयोजित कार्यक्रम की सफलता और उसमें ग्रामीण चिकित्सा की भागदारी को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। समिति के मांगों में सीनियर सिटीजन के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए सभी वार्डों में प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सक की नियुक्ति की जाय, प्रशिक्षित ग्रामीण चिकित्सकों को रजिस्ट्रेशन कराकर सेवा प्रदान करने की अनुमति दी जाय, एन आई ओ एस द्वारा नियमित प्रशिक्षण कार्य चालू रखा जाय, रोगी कल्याण समिति में ग्रामीण चिकित्सकों की भागदारी सुनिश्चित की जाय और ग्रामीण चिकित्सक जो प्राथमिक उपचार करते हैं उनका स्वास्थ्य विभाग द्वारा आर्थिक और मानसिक दोहन रोका जाए। बैठक में ग्रामीण चिकित्सक सेवा समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार जया, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, सतेंद्र कुमार वर्मा, प्रद्युमन कुमार, शक्ति कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण चिकित्सक उपस्थित रहे।
