Sunday, July 26, 2026
HomeBiharचाकंद पुलिस की कार्रवाई, जंगल में चल रही अवैध शराब की भट्ठी...

चाकंद पुलिस की कार्रवाई, जंगल में चल रही अवैध शराब की भट्ठी ध्वस्त

बेलागंज। चाकंद थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव स्थित जंगल में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने  कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में महुआ शराब और जावा महुआ बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने करीब 200 लीटर देशी महुआ शराब जब्त की, जबकि मौके पर मिले लगभग 1000 लीटर जावा महुआ को नष्ट कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। बरामद शराब को जब्त कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी पर रोक लगाने के लिए थाना क्षेत्र में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से भी अवैध शराब के संबंध में सूचना देने की अपील की, ताकि इस कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Most Popular

error: Content is protected !!