Saturday, September 19, 2026
HomeBiharमध्य विद्यालय बिच्छा में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी-

मध्य विद्यालय बिच्छा में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी

दिव्यांग बच्चों को शत-प्रतिशत नामांकन का आग्रह

वजीरगंज।प्रखंड के मध्य विद्यालय बिच्छा में शनिवार को प्रधानाध्यापक विपिन कुमार की देखरेख में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में समावेशी शिक्षा के तहत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शत-प्रतिशत विद्यालय से जोड़ने पर चर्चा की गई। साथ ही बच्चों को सरकारी स्तर पर मिलने वाली कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने की जानकारी भी अभिभावकों को दी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के शिक्षक कमलेश कुमार  ने अभिभावकों को समावेशी शिक्षा, छात्रवृत्ति, पोशाक, साइकिल एवं अन्य सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे सभी प्रकार के दिव्यांग बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन विद्यालय में कराएं, ताकि उन्हें शिक्षा और सरकारी सुविधाओं से वंचित न होना पड़े।इस अवसर पर बड़ी संख्या में बच्चों के अभिभावक, विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। अभिभावकों ने भी सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने और बच्चों की शिक्षा में सहयोग का संकल्प लिया।उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पवन  कुमार ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना ही विद्यालय का लक्ष्य है।

Most Popular

error: Content is protected !!