Saturday, March 21, 2026
HomeBiharग्राम सभा की स्थायी कार्यसूची में जुड़ा धरती माता बचाओ अभियानरासायनिक खाद...

ग्राम सभा की स्थायी कार्यसूची में जुड़ा धरती माता बचाओ अभियान
रासायनिक खाद के संतुलित उपयोग पर जागरूकता का लिया संकल्प

रामपुर पंचायत भवन में मुखिया ने किया झंडोत्तोलन।

शेरघाटी। आमस प्रखंड के रामपुर पंचायत सरकार भवन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुखिया अनुराग कुमार रंजन उर्फ डब्लू पासवान ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बाद आयोजित ग्राम सभा में मुखिया ने धरती माता बचाओ अभियान को स्थायी कार्यसूची में शामिल करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरता लगातार घट रही है, जिसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड नीम-लेपित यूरिया और डीबीटी जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। पंचायत स्तर पर गठित धरती माता बचाओ निगरानी समिति उर्वरकों के संतुलित उपयोग और किसानों को जागरूक करने का काम करेगी।
इस मौके पर वार्ड सदस्य बिरेन्द्र यादव, अंजलि कुमारी, राजेश प्रकाश, विरजु शर्मा, रंजीत कुमार, अवधेश यादव, रेखा देवी, गुंजा देवी, पूजा देवी, उप सरपंच नितेश कुमार, गोपेन्द्र यादव, सरपंच कौलेश्वर राम, मुखिया एवं लोहिया स्वच्छता कर्मी धर्मवीर पासवान, रियाजुद्दीन, सुनील कुमार, अनिल कुमार, सुरेश मांझी, देवा यादव, पर्यवेक्षक विक्रम चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Most Popular

error: Content is protected !!