Tuesday, March 3, 2026
HomeBiharआर.जी.एन. पब्लिक स्कूल, शेरघाटी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजनआर.जी.एन. पब्लिक स्कूल, शेरघाटी...

आर.जी.एन. पब्लिक स्कूल, शेरघाटी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
आर.जी.एन. पब्लिक स्कूल, शेरघाटी में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया

शेरघाटी।आर.जी.एन. पब्लिक स्कूल, शेरघाटी में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
आर.जी.एन. पब्लिक स्कूल, शेरघाटी में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 6 से 10 तक के छात्रों ने विभिन्न विज्ञान परियोजनाओं का प्रदर्शन किया, जिनमें पर्यावरण संरक्षण, सौर ऊर्जा, रोबोटिक्स, जल संरक्षण, स्मार्ट सिटी मॉडल आदि प्रमुख थे।
विद्यालय के निदेशक श्री संजय कुमार ने छात्रों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा, “आज के छात्र ही कल के वैज्ञानिक हैं। इस प्रकार की गतिविधियाँ न केवल उनके ज्ञान को बढ़ाती हैं बल्कि आत्मविश्वास भी विकसित करती हैं।”
शिक्षकों की देखरेख में छात्रों ने अपने मॉडल्स का सजीव प्रदर्शन किया और आगंतुकों को उनके कार्य की विस्तृत जानकारी दी। अभिभावकों ने भी प्रदर्शनी का दौरा किया और छात्रों के प्रयासों की सराहना की।
जिनमें प्रमुख आकर्षण:स्मार्ट ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम,वर्षा जल संचयन मॉडल,वॉइस-कंट्रोल्ड रोबोट रहा।
विद्यालय के उप निदेशक इं.संजीव कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को विज्ञान की दुनिया से जोड़े रखते हैं। उन्होंने बताया की हमारा उद्देश्य छात्रों को किताबी ज्ञान से बाहर निकालकर प्रयोगात्मक शिक्षा की ओर प्रेरित करना है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में खोजी प्रवृत्ति और नवाचार की भावना को बल मिलता है।
इस आयोजन को सफल बनाने में उपप्राचार्य शम्स तबरेज, आकिब अली खान,विज्ञान शिक्षक शोल्डू यादव, सियाराम शर्मा,विशाल सिंह,श्वेता यादव,गौतम चौधरी, अभिषेक तिवारी की विशेष भूमिका रही। उन्होंने न केवल छात्रों को तकनीकी सहायता प्रदान की बल्कि उन्हें मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देने के लिए भी प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सर्वश्रेष्ठ परियोजनाओं को पुरस्कृत किया गया। उपनिदेशक संजीव कुमार एवं समाजिक कार्यकर्ता सैयद आबिद हुसैन ने विजेता छात्रों अंशु राज,ओरूज खान, इमरोज,धीरज कुमार,अमित कुमार,राशि प्रज्ञा,रिया,अक्षरा, नंदनी को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए तथा विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

Most Popular

error: Content is protected !!