गया।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लोकप्रिय समाजसेवी भाजपा के समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता स्वर्गीय राधा कृष्ण मिश्रा उर्फ भोला मिश्रा जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी परिवार एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय भोला मिश्रा जी भारतीय जनता पार्टी के एक कद्दावर, निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय राष्ट्रवाद, संगठन और समाज सेवा के कार्यों में समर्पित किया। संघ परिवार की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा भारतीय जनता पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। वे सदैव पार्टी के सिद्धांतों एवं मूल्यों के प्रति समर्पित रहे और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत थे।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि भोला मिश्रा जी का सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनकी सेवा भावना सदैव स्मरणीय रहेगी। उनके निधन से न केवल भाजपा परिवार बल्कि पूरे समाज ने एक अनुभवी एवं समर्पित व्यक्तित्व को खो दिया है। उनके द्वारा किए गए कार्य और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बने रहेंगे।उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान श्री विष्णु दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दें। इस दुःख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी का समस्त परिवार शोक संतप्त परिजनों के साथ खड़ा है और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हैशोक प्रकट करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता संतोष ठाकुर राणा रणजीत सिंह गोपाल यादव दीपक पांडे कमल बारिक कुमार सत्यशील सहित अन्य
