Wednesday, June 10, 2026
HomeBiharबंद घरों पर चोरों की नजर, बेलागंज के हनुमान नगर में लाखों...

बंद घरों पर चोरों की नजर, बेलागंज के हनुमान नगर में लाखों की चोरी से दहशत।

बेलागंज।बेलागंज प्रखंड मुख्यालय के हनुमान नगर मोहल्ले में बंद पड़े मकान में चोरी की घटना ने लोगों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को बढ़ा दिया है। चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर करीब तीन लाख रुपये मूल्य के जेवरात और अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली।जानकारी के अनुसार मोहल्ला निवासी रंकू देवी बीमारी के कारण पिछले कुछ दिनों से अपनी बहन के घर रह रही थीं। इसी दौरान उनका मकान बंद था। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी व बक्सों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी तब हुई जब पड़ोसियों ने घर का टूटा ताला देखा और इसकी सूचना रंकू देवी को दी। घर पहुंचने पर उन्होंने सामान बिखरा पाया। जांच में अलमारी और बक्सों से जेवरात व अन्य मूल्यवान वस्तुएं गायब मिलीं। पीड़िता ने चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है। रंकू देवी ने बेलागंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Most Popular

error: Content is protected !!