Tuesday, October 13, 2026
HomeBiharरात में घर से भैंस चोरी, पीड़ित ने थाने में दी आवेदन

रात में घर से भैंस चोरी, पीड़ित ने थाने में दी आवेदन

वजीरगंज।थाना क्षेत्र के धरमुचक गांव  निवासी श्रवण  कुमार के घर से बीती रात अज्ञात चोरों ने भैंस चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित ने  वजीरगंज थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई  है।
पीड़ित श्रवण कुमार, पिता रामचंद्र यादव ने आवेदन में बताया कि बीती  रात्रि वे सो रहे थे। सुबह उठकर देखा तो घर में बंधी भैंस गायब थी। दिन भर आसपास खोजबीन की गई लेकिन भैंस का कोई पता नहीं चला।ग्रामीणों से पूछताछ पर पता चला कि रात में गांव में एक अज्ञात व्यक्ति घूम रहा था। आशंका है कि उसी के द्वारा भैंस की चोरी की गई है।पीड़ित ने पुलिस से चोरी की घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Most Popular

error: Content is protected !!