वजीरगंज।वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत् बिहियाइन गांव में बीते गुरूवार की रात आईटीबीपी जवान 34 वर्षीय संजय कुमार की बेरहमी से पीटकर हत्या मामले में शनिवार को दो अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि पूर्व के पारिवारिक रंजीश में हत्या की गई है। मृतक के भाई अजय कुमार के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 19 सहित अन्य लोगों को नामजद किया गया है। वरीय पुलिस अधिक्षक के आदेश पर वजीरगंज डीएसपी सुनिल कुमार पांडेय के नितृत्व में टीम गठित कर सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है। इसी दरम्यान संबंधित दो अभियुक्त को उनके गांव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त 63 वर्षीय विजय यादव एवं 29 वर्षीय दीपक कुमार को जेल भेजा जा रहा है। उधर शनिवार को भी क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी जवान के घर पहुंचकर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को सांत्वना दिया।












