Wednesday, February 11, 2026
HomeBiharवजीरगंज में बैंक का कर्ज न चुकाने पर कार्रवाई, ग्रामीणों ने जताया...

वजीरगंज में बैंक का कर्ज न चुकाने पर कार्रवाई, ग्रामीणों ने जताया विरोध

वजीरगंज। मंगलवार को वजीरगंज अंचल अंतर्गत कुर्किहार पंचायत के टोला जगदेव नगर में जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर कार्रवाई की गई। बैंक का कर्ज न चुकाने पर मार्गेज सम्पत्ति को चिहिन्त किया गया। इस दौरान संबंधित परिवार और ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध जताया।
बकायेदार मेसर्स कामता इंटरप्राईजेज के प्रोपराईटर उपेश कुमार ने जाना स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमटेड से कर्ज लिया था। उन्होंने अपनी माता की सम्पत्ति को गिरवी रखकर व्यवसायिक कर्ज लिया, लेकिन उसे नहीं चुका सके। बकायेदार की माता ने बताया कि वे अनपढ़ हैं और उन्हें आखों से दिखाई नहीं देता। उन्हें लोन की जानकारी नहीं थी और बैंक वालों ने जो भूमि दस्तावेज बताए, वह एक खेत का है, जिसमें तीनों बेटों का हिस्सा है।
ग्रामीण पिंकु वर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान बैंक ने बिना भूमि सत्यापित किए एक खेत में बोर्ड गाड़कर फोटो खिंचकर चले गए। कर्ज ब्योरा की जानकारी मांगने पर भी बैंक ने नहीं दिखाया। यह सोचने वाली बात है कि भूमि के एक छोटे से टुकड़े पर बैंक ने लाखों रूपए का लोन कैसे दे दिया। कार्रवाई के दौरान ग्रामीण उग्र हो गए, जिसके बाद बैंक कर्मी और दखल दिलाने पहुंची टीम आनन-फानन में अपना काम करके निकल गई।
नियुक्त दंडाधिकारी बीसीओ राजिव कुमार ने बताया कि मार्गेज की सम्पत्ति को चिहिन्त कर दखल-कब्जा बैंक को दिलाया गया है। बकाएदार उपेश कुमार कुछ वर्षों से घर छोड़कर गायब हैं, जिससे पूरे परिवार वाले चिंतित हैं।

Most Popular

error: Content is protected !!