Tuesday, July 28, 2026
HomeBiharबेलागंज में नए बीडीओ का स्वागत और पूर्व बीडीओ के विदाई समारोह...

बेलागंज में नए बीडीओ का स्वागत और पूर्व बीडीओ के विदाई समारोह का आयोजन

बेलागंज।बेलागंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को स्थानांतरित प्रखंड विकास पदाधिकारी का विदाई और नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा गहलोत ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने स्थानांतरित प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राघवेंद्र कुमार शर्मा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि डॉ राघवेंद्र का कार्यकाल सराहनीय और प्रशंसनीय रहा है। इन्होंने अपने कार्यकाल में अपने अधीन कर्मियों एवं जन मानस की समस्याओं को सराहनीय तरीके से हल किया। वहीं उपस्थित लोगों ने नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार राय से भी प्रखंड कार्यालय का कार्यों के क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों के समस्याओं पर ध्यान देने की अपेक्षा की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों अधिकारियों को अंगवस्त्र, बुके और फूलों का माला देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के पूर्व निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा गहलौत ने नए बीडीओ संजय कुमार राय को पदभार सौंपा। जिसके बाद कार्यालय के कर्मियों स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा एक समारोह का आयोजन कर पूर्व बीडीओ डॉ राघवेंद्र कुमार शर्मा को विदाई दी और नए बीडीओ संजय कुमार राय का स्वागत किया।

Most Popular

error: Content is protected !!