कोंच (गया)। आंती थाना क्षेत्र के कस्तूरी खाप गांव में मंगलवार दोपहर एक वार्ड सदस्य के पति के आहर में डूब जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। लापता व्यक्ति की पहचान राम ईश्वर चंद्रवंशी (65), पिता स्वर्गीय सहदेव सिंह, निवासी कस्तूरी खाप गांव के रूप में की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। सूचना मिलते ही आंती थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए।
खोज अभियान के दौरान मुखिया प्रतिनिधि मो. इंतेशाब, सरपंच प्रतिनिधि मो. शाहिद उर्फ साहू, मो. आकिब आलम, पुण्यदेव यादव सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश के लिए एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है। फिलहाल पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से आहर में लगातार खोजबीन की जा रही है।
समाचार लिखे जाने तक राम ईश्वर चंद्रवंशी का कोई सुराग नहीं मिल सका था।
महताब अंसारी की रिपोर्ट
