नीमचक बथानी। अतरी प्रखंड के टेउसा बाजार स्थित महादेव स्थान मंदिर प्रांगण में शनिवार को आयोजित भव्य अखंड कार्यक्रम का समापन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भव्य भंडारे के आयोजन के साथ किया गया।
अखंड कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरे परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय लोगों के सहयोग एवं सहभागिता से किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने महादेव से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। आयोजन समिति ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर उपस्थित डॉ परमानंद वर्मा, छोटू चौधरी, प्रभात साव, प्रकाश राम, जर्मनी, बढ़न चौधरी, अखिलेश वर्मा, अवधेश कुमार,जुली देवी, इंदु देवी, लक्ष्मी कुमारी, यशोदा देवी, मंजु देवी, सुषमा देवी, कमला देवी,बेबी देवी, अनीता देवी आदि लोग मौजुद रहें।
