वजीरगंज।प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम ) का आयोजन किया गया।इसी कड़ी में प्रखंड के मध्य विद्यालय दखिनगांव में
प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार की देखरेख में आयोजित शिक्षक अभिभावक आयोजित संगोष्ठी में निपुण पथ: पढ़ना, लिखना एवं गणना थीम रही।
संगोष्ठी में बच्चों की सीखने की नींव को मजबूत बनाने, पढ़ने-लिखने और गणना कौशल पर अभिभावकों के साथ चर्चा की गई। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति और गृह कार्य के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान राज्यव्यापी सेवा चित्र प्रतियोगिता के संबंध में भी बच्चों और अभिभावकों को जानकारी दी गई। शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे घर पर बच्चों को नियमित रूप से पढ़ने-लिखने का अभ्यास कराएं।
मौके पर वरीय शिक्षक उपेंद्रनाथ कौशल ,शिक्षिका आशा कुमारी , ज्योत्सना शाही , ममता कुमारी ,रविरंजन कुमार , प्रभाकर कुमार शिक्षा सेवक मनोज कुमार ,कुमारी पुष्पा ,सुनील कुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
