अतरी। अतरी प्रखंड के टेउसा बाजार स्थित महादेव स्थान मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को भव्य अखंड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान के नाम का जाप कर आध्यात्मिक वातावरण बनाया।
कार्यक्रम के दौरान “हरे राम, हरे कृष्ण” के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से अखंड पाठ में भाग लिया और भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
कार्यक्रम में वक्ता मिथलेश पाण्डेय ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए धार्मिक एवं आध्यात्मिक विचार रखे। वहीं श्रोता अनिल कुमार सहित उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिमय कार्यक्रम का आनंद लिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों एवं श्रद्धालुओं का सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन तक हर-हर महादेव और हरे राम-हरे कृष्ण के जयघोष से टेउसा का माहौल भक्तिमय बना रहा। मौके पर उपस्थित डॉ परमानंद वर्मा, छोटू चौधरी, कुलदीप कुमार, कालेश्वर साव, सुग्रीव पंडित,अवधेश कुमार, पंकज कुमार, जर्मनी,आदि लोग मौजुद रहें।
