गया।खेल प्रभारी , मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज, गया के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मगध विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के फाइनल मैच का आयोजन चाकंद हाईस्कूल, चाकंद (गया) में 27 सितंबर 2026 (रविवार) को 2:30 बजे दिन में होगा । इस मैच को करवाने की जिम्मेदारी मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज, गया को मगध विश्वविद्यालय बोधगया द्वारा प्रदान की गई है । इसमें गया फुटबॉल एसोसिएशन, गया का भी सहयोग लिया जा रहा है ।
ज्ञात हो कि 21 सितंबर से 24 सितंबर तक फुटबॉल मैच का आयोजन हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम गाँधी मैदान गया किया जा रहा था । 23 सितंबर तक जो भी टीमें सेमीफाइनल खेलते हुए फाइनल में पहुंची हैं। उनका फाइनल मैच चाकंद में खेला जाएगा ।
