गया।भाजपा के वरिष्ठ वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने मंगलवार को मगध रेंज के आईजी विकास वैभव से औपचारिक मुलाकात की एव फूलों का बुके एवं मोमेंटो अंग वस्त्र देकर स्वागत किया इस दौरान डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा विकास वैभव मगध क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं।
डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि मगध क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण तथा आम लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास कायम करने की दिशा में आईजी विकास वैभव का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण घटनाओं में आईजी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की निगरानी करते हैं। उनका घटनास्थल पर पहुंचकर स्वयं स्थिति का जायजा लेना और जांच की प्रक्रिया को करीब से देखना निष्पक्ष एवं पारदर्शी पुलिसिंग का महत्वपूर्ण उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि मगध क्षेत्र के विभिन्न जिलों से अपनी समस्याएं लेकर फरियादी आईजी कार्यालय पहुंचते हैं और श्री विकास वैभव द्वारा उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाता है। संबंधित मामलों में आवश्यक दिशा-निर्देश देकर उनके त्वरित एवं उचित निराकरण का प्रयास किया जाता है। इससे आम नागरिकों में न्याय की उम्मीद और पुलिस प्रशासन के प्रति भरोसा मजबूत हो रहा है।डॉ. मिश्रा ने कहा कि पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मी भी आईजी के मार्गदर्शन में बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, पीड़ितों की शिकायतों को सुनने तथा निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की यह कार्यशैली स्वागतयोग्य है।
