Wednesday, August 26, 2026
HomeBiharमारपीट, जमीन पर कब्जा और दस लाख रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार।

मारपीट, जमीन पर कब्जा और दस लाख रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार।

बेलागंज।चाकंद थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव से दस लाख रूपया रंगदारी मांगने, घर में लूटपाट कर अवैध कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दर्ज मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना के संबंध में चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि रसलपुर गांव निवासी स्व कामेश्वर सिंह के परिजन गया शहर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत न्यू एरिया निवासी संतोष कुमार ने रसलपुर गांव निवासी कुछ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। वादी संतोष कुमार ने दिए आवेदन ने उल्लेख किया था कि उनकी फुआ पार्वती देवी के रसलपुर गांव निवासी कामेश्वर सिंह के मृत्यु के बाद सेवा और सुरक्षा के दृष्टि से उनके पास न्यू एरिया रहने चली गई थी। करीब चार पांच महीना बाद ग्रामीणों से सूचना मिली कि आपके मकान पर आपके गोतिया लोग कब्जा कर रहे हैं। जिसके बाद पार्वती देवी अपने भाई के साथ अपने घर रसलपुर पहुंचे। जहां देखा कि उनके गोतिया बृजभूषण प्रताप, धीरेन्द्र प्रताप, गौतम सिंह, कुणाल कुमार, नागेन्द्र सिंह आदि लोगों ने उनके घर का दीवार तोड़कर घर में रखा लाखों की संपति गायब कर दी है। जब मेरी फ़ुआ पार्वती देवी ने इसका विरोध किया तो उनके साथ इतना मारपीट किया गया कि कुछ हीं दिनों में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। आवेदक ने दिए आवेदन में कहा है कि जब कुछ दिनों बाद हमलोग वहां गए तो उपरोक्त सभी लोगों ने कहा कि अगर जमीन और मकान लेना है तो दस लाख रूपया लेकर आओ, नहीं तो जान से मार देंगे और जमीन मकान पर भी कब्जा नहीं होने देंगे। थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मामला दर्ज करते हुए एसआई स्वेता कुमारी ने नेतृत्व में अनुसंधान शुरू कर दिया गया। जिसके बाद से अभी आरोपी फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर मामले का नामजद आरोपी नागेन्द्र सिंह की गिरफ्तार करते हुए पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Most Popular

error: Content is protected !!