खिजरसराय थाना क्षेत्र के पाठक बिगहा गांव में रविवार सुबह बिजली करंट की चपेट में आने से 13 वर्षीय सत्यम कुमार की मौत हो गई। वह जगदीशपुर निवासी सनीत यादव के पुत्र था। जानकारी के अनुसार सत्यम अपने ननिहाल, पाठक बिगहा गांव में अपनी नानी एवं फुआ के घर आया हुआ था। घटना उस समय हुई, जब वह घर के बाहर खेलते खेलते जर्जर बिजली के खंभे को पकड़ लिया। खंभे में करंट प्रवाहित हो रहा था जिससे करंट के चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खिजरसराय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सत्यम खिजरसराय थाना क्षेत्र के जगदीपुर गांव का रहने वाला था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता निजी ड्राइवर हैं।
खिजरसराय थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगघ मेडिकल कॉलेज में भेज दिया गया गया।
