Monday, July 20, 2026
HomeBiharबिजली करंट से मृत कौशल दास के ब्रह्मभोज में पहुंचे विधायक अजय...

बिजली करंट से मृत कौशल दास के ब्रह्मभोज में पहुंचे विधायक अजय कुमार दांगी, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

कोंच/गया। कोंच प्रखंड के परसावां गांव निवासी स्वर्गीय कौशल दास के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शनिवार को टिकारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय कुमार दांगी शामिल हुए। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व बिजली करंट की चपेट में आने से कौशल दास की असामयिक मृत्यु हो गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई थी।

ब्रह्मभोज कार्यक्रम में पहुंचे विधायक अजय कुमार दांगी ने स्वर्गीय कौशल दास के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पमाला अर्पित की तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। कार्यक्रम का माहौल भावुक रहा और उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय कौशल दास के व्यक्तित्व एवं उनके सामाजिक व्यवहार को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर पूर्व उप प्रमुख राज किशोर यादव, वरिष्ठ पत्रकार रामाश्रय प्रसाद, उमेश यादव तथा राजद नेता उदय यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय कौशल दास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों को सांत्वना प्रदान की।

ब्रह्मभोज एवं श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में स्वर्गीय कौशल दास के निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Most Popular

error: Content is protected !!