Monday, July 20, 2026
HomeBiharकोंच की समाजसेवी रिंकू देवी ने डिग्री कॉलेज के उद्घाटन पर जताई...

कोंच की समाजसेवी रिंकू देवी ने डिग्री कॉलेज के उद्घाटन पर जताई खुशी

कोंच/गया। जिला जदयू सचिव एवं समाजसेवी रिंकू देवी ने कोंच में डिग्री कॉलेज के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसके पूरा होने से छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में बड़ी सहूलियत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जब वे पढ़ाई करती थीं, तब उच्च शिक्षा के लिए टिकारी जाना पड़ता था। उस समय यातायात के पर्याप्त साधन भी उपलब्ध नहीं थे, जिससे विद्यार्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं के लिए पढ़ाई जारी रखना एक बड़ी चुनौती होती थी।

रिंकू देवी ने कहा कि अब कोंच क्षेत्र के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल शिक्षा का स्तर बेहतर होगा, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

उन्होंने डिग्री कॉलेज के उद्घाटन को कोंच क्षेत्र के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को लाभ मिलेगा और क्षेत्र में शिक्षा का नया वातावरण तैयार होगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए सरकार एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Most Popular

error: Content is protected !!