गया। उत्पाद थाना शेरघाटी की टीम ने अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाले स्प्रिट (सुषव) के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आमस थाना क्षेत्र के डेल्हो जंगल के पास एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त किया गया।
उत्पाद विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान रवि कुमार (25 वर्ष), पिता बच्चन यादव, निवासी कनौदी, थाना गुरुआ, जिला गया के रूप में हुई है।
छापेमारी के दौरान स्कॉर्पियो वाहन से कुल 490 लीटर स्प्रिट (14 गैलन) बरामद किया गया। उत्पाद विभाग ने बरामद सामग्री को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विभाग ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा अनुसंधान पूरा होने के बाद न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।
छापेमारी दल में अवर निरीक्षक रितिका राज, सहायक अवर निरीक्षक नीतू कुमारी तथा गृह रक्षक के जवान शामिल थे।
