बेलागंज। बकरीद पर्व पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर थाना अध्यक्ष शिवम कुमार के नेतृत्व में चाकंद थाना की पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च चाकंद थाना परिसर से चलकर चाकंद गढ़, हसनपुर मोड़ होते हुए चाकंद बोली, चाकंद बाजार, होते हुए चाकंद थाना पहुंचा। जहां अधिकारियों ने पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क बनाए रखते हुए उपद्रवियों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष शिवम कुमार के अलावा मणिकांत पासवान ऋषि कुमार सहित कई पुलिस अधिकारीमौजूद थे
