Sunday, June 7, 2026
HomeBiharरेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, ट्रेन से गिरकर...

रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी, ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका



बेलागंज।गया पटना रेलखंड पर बेलागंज थाना क्षेत्र के रीसौद रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया। मृतक की पहचान बुनियादगंज थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी मो. जाहिर के 45 वर्षीय पुत्र फैरुद्दीन के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान संभव हो सकी। पहचान होने के बाद बेलागंज थाना द्वारा मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां शव की पहचान की गई। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राथमिक जांच में पुलिस ट्रेन से गिरकर मौत होने की आशंका जता रही है। जबकि परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक किस ट्रेन से यात्रा कर रहा था और किन परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर गिरा, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद मृतक के गांव अलीपुर में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Most Popular

error: Content is protected !!