वज़ीरगंज। मुहर्रम के मौके पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और अनुशासन के साथ भव्य ताजिया जुलूस निकाला गया। गांव-मुहल्लों से निकले ताजिए तय मार्गों से गुजरे।जुलूस में अकीदतमंदों ने “या हुसैन” के नारे लगाए और इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। कई युवाओं ने हाथों में तिरंगा लहराकर राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया|लाठी-करतब देखने भीड़ उमड़ी। देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई। सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन चौक-चौराहों पर मुस्तैद रहा। दंडाधिकारी भी तैनात रहे।
