Thursday, July 16, 2026
HomeBiharपूर्व थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के आकस्मिक निधन पर बेलागंज थाना में शोकसभा...

पूर्व थानाध्यक्ष धनंजय कुमार के आकस्मिक निधन पर बेलागंज थाना में शोकसभा आयोजित

बेलागंज।बेलागंज थाना में पूर्व में थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित रहे तथा वर्तमान में गया जिले के शरबहदा सर्किल इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत धनंजय कुमार का हृदय गति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही गया पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को उनकी याद में बेलागंज थाना परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा का शुभारंभ दिवंगत अधिकारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर बेलागंज थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने धनंजय कुमार के व्यक्तित्व और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए कहा कि वे एक कर्मनिष्ठ, जुझारू, ईमानदार और संघर्षशील पुलिस अधिकारी थे। उन्होंने बेलागंज में अपने अपेक्षाकृत कम कार्यकाल के दौरान निष्पक्ष कार्यशैली, बेहतर कानून-व्यवस्था और आम लोगों से सहज व्यवहार के कारण क्षेत्रवासियों के बीच विशेष पहचान बनाई थी। वक्ताओं ने कहा कि उनका निधन पुलिस विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। शोकसभा में थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत अधिकारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

पुष्पांजलि अर्पित करते हुए

Most Popular

error: Content is protected !!