बेलागंज।गया पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के समीप रविवार की रात ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के आमने सामने के टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान परैया थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव निवासी ब्रह्मजीत यादव के पुत्र कुंदन कुमार के रूप में किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम कुंदन कुमार अपनी बहन को पहुंचाने उसके ससुराल ईमनचक गांव आया था। जिसके बहन को पहुंचाने के बाद लौट रहा था। उसी दौरान गया पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर फतेहपुर गांव के समीप ट्रैक्टर से टक्कर हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे तत्काल सीएचसी बेलागंज पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गया रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई ने बेलागंज थाना में लिखित आवेदन देकर दोषी ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई की मांग की है। थाना के संबंध बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।
