बेलागंज।मेन थाना की पुलिस ने मंगलवार को मारपीट के दौरान हत्या के प्रयास के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस संबंध में मेन थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार ने बताया कि पिछले माह थाना क्षेत्र के बसन बिगहा गांव निवासी एक वादी ने थाना में लिखित आवेदन दिया था कि गांव में हो रहे सड़क निर्माण के दौरान किसी बात को लेकर मेरे बेटे आऊ गांव के रामलखन यादव के पुत्र ऋषि कुमार के साथ मारपीट हो गई थी। जिसके मामला शांत पड़ गया। एक दिन रास्ते में ऋषि कुमार और उसके कुछ सहयोगी के द्वारा मेरे बेटे के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने का असफल प्रयास किया गया। मारपीट की घटना में मेरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। वादी के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में मेन थाना कांड संख्या 39/26 दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही थी। उसी दौरान गुप्त सूचना और तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से मुख्य आरोपी ऋषि कुमार को गिरफ्तार किया गया है वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
