Sunday, August 2, 2026
HomeBiharडॉ. शिव कुमार शर्मा उर्फ गांधीजी की छठा पुण्यतिथि पर विविध सामाजिक...

डॉ. शिव कुमार शर्मा उर्फ गांधीजी की छठा पुण्यतिथि पर विविध सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का हुआ सफल आयोजन

गयाजी। महान शिक्षाविद्, समाज सुधारक एवं मगध हायर सेकेंडरी स्कूल, गांधीजी नगर, कुजापी (गया) के संस्थापक प्रधानाचार्य तथा काउंसिल ऑफ मगध वूमेन एम्पावरमेंट (COMWE) के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. शिव कुमार शर्मा उर्फ गांधीजी की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय परिसर में श्रद्धा, सेवा एवं जनकल्याण को समर्पित अनेक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण रंजन गाँधी , छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अतिथियों द्वारा डॉ. शर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उनके आदर्शों एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।

डॉ गाँधी ने बताया कि पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित निःशुल्क दंत स्वास्थ्य शिविर में लगभग 700 छात्र-छात्राओं का दंत परीक्षण एवं आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को दांतों की नियमित देखभाल एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में मेगा पौधारोपण अभियान चलाया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, समाजसेवियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बड़ी संख्या में पौधे लगाए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

सामाजिक सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए लगभग 300 जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्रों का वितरण किया गया। इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में नवीन रंजन, डॉ कनक, डॉ नीरज कुमार हेड डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश मगध यूनिवर्सिटी बोधगया, डॉ सुनील कुमार, डॉ किसलय पराग, डॉ मुज़्ज़फर, डॉ कामिल अशरफ, सुधीर कुमार, संतोष देव,राकेश शर्मा, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान रहा l

Most Popular

error: Content is protected !!