Tuesday, August 4, 2026
HomeBiharसुखा बिगहा बधार में पुलिस की छापेमारी, शराब की भट्ठी ध्वस्त, 170...

सुखा बिगहा बधार में पुलिस की छापेमारी, शराब की भट्ठी ध्वस्त, 170 लीटर देसी शराब जब्त

वजीरगंज।वजीरगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र के सुखा बिगहा बधार में बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना पर सोमवार शाम की गई छापेमारी में पुलिस ने देसी शराब बनाने की भट्ठी को ध्वस्त कर 170 लीटर निर्मित देसी शराब जब्त की। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले धंधेबाज मौके से फरार हो गया।थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन एवं अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। फरार धंधेबाज की पहचान कर ली गई है और उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।उन्होंने बताया कि जब्त शराब और उपकरणों को थाना लाकर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस कारोबार में संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Most Popular

error: Content is protected !!