Sunday, August 9, 2026
HomeBiharजमीनी विवाद में गोलीबारी के घटना का एक आरोपी गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में गोलीबारी के घटना का एक आरोपी गिरफ्तार।

बेलागंज।चाकंद थाना की पुलिस ने थाना में दर्ज कांड संख्या 41/26 के अनुसंधान में थाना क्षेत्र के कटहरी गांव से जमीनी विवाद में गोलीबारी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि कटहरी गांव निवासी मो आबिद की पत्नी गुलशन बानो ने थाना में दिए आवेदन में बताया था कि गांव के एक व्यक्ति से रोड किनारे दो कट्ठा जमीन खरीदा था। जिसपर गांव के कुछ लोग गलत तरीके से कब्जा करने के नियत से और हमलोग को डराने धमकाने और हत्या के नियत से मेरे घर पर गोलीबारी की घटना का अंजाम दिया। थानाध्यक्ष शिवम ने बताया कि वादी ने चार लोगों को नामजद आरोपी बनाया था। जिसमें अनुसंधान के दौरान तीन पर आरोप सिद्ध हुआ है। वहीं एक अन्य पर लगे आरोप की जांच की जा रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी का पहचान कटहरी गांव निवासी मो कयामुद्दीन का पुत्र मो इमरान के रूप में किया गया है।

Most Popular

error: Content is protected !!